फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers to get DA soon.

जानें, कब मिलेगा शिक्षकों को महंगाई भत्ता?

Mon, 25 Aug 2014 12:57 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers to get DA soon.

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का महंगाई भत्ता जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


डीए का भुगतान जुलाई से ही किया जाएगा। बढ़े वेतन का लाभ प्रदेश के 548 स्कूलों के 15,273 शिक्षकों को मिलेगा।

प्रदेश में मौजूदा समय 4,079 इंटर कॉलेज अनुदान सूची में हैं, जिसमें से 548 में संबद्ध प्राइमरी यानी कक्षा 8 तक के बच्चों को भी शिक्षा देने की व्यवस्था है।


इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का महंगाई भत्ता जुलाई से बढ़ा, लेकिन बजट की व्यवस्था न होने से इनको बढ़े वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

जिला विद्यालय निरीक्षकों ने संबद्ध प्राइमरी के शिक्षकों के महंगाई भत्ते के भुगतान के लिए बजट की मांग की थी।

परिषद के वित्त नियंत्रक रवींद्र प्रताप सिंह ने इसके लिए 8.36 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि शिक्षकों को बढ़ा वेतन देने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed