{"_id":"5b8ed3ef867a5548280c5f91","slug":"teachers-to-be-honoured-on-teachers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 बेसिक शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 बेसिक शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के वीरेंद्र सिंह समेत 17 बेसिक शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है। इनमें गोंडा के दो, बाराबंकी व फैजाबाद के एक-एक शिक्षक शामिल हैं। शिक्षक दिवस पर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के विभिन्न पुरस्कार प्राप्त 34 शिक्षकों को लोकभवन में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
ये बेसिक शिक्षक होंगे सम्मानित : लखनऊ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरोसा काकोरी के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह को वर्ष-2017 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय तिलौली सरदार नगर (गोरखपुर) की प्रधानाध्यापिका अल्पा निगम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मियांगंज दरियाबाद (बाराबंकी) के सहायक अध्यापक आशुतोष आनंद, उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवाखुर्द बसरेहर (इटावा) के सहायक अध्यापक राम जनम सिंह शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय दलीपपुरवा मनकापुर (गोंडा) के सहायक अध्यापक मनीष वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबरिया क्षेत्र नरैनी (बांदा) के रमेश चंद्र राजपूत, प्राथमिक विद्यालय उसरू मसौधा (फैजाबाद) की प्रधानाध्यापिका ऋतु जमाल, प्राथमिक विद्यालय धौरहरा शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज (गोंडा) के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह को सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय फफूंडा-1 (मेरठ) की कौसर जहां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदेसा सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) की सहायक शिक्षिका शशि प्रभा सचान, प्राथमिक विद्यालय लखौरा क्यारा (बरेली) की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी, प्राथमिक विद्यालय मदन जुड़ी, बिसौली (बदायूं) के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार शर्मा भी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय पठा महौरानी (ललितपुर) के सहायक अध्यापक कृष्ण मुरारी उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय पहरवारपुर शिक्षा क्षेत्र मलवां (फतेहपुर) की प्रधानाध्यापिका नीलम भदौरिया, मॉडल प्राथमिक विद्यालय देवमी वनकटी (बस्ती) के प्रधानाध्यापक मो. इकबाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हस्तिनापुर, बड़ागांव (झांसी) के खुर्शीद हसन और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी श्याम कांधला (शामली) के सहायक अध्यापक ओमवीर सिंह को भी राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन शिक्षकों को 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन