फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers service period to be extend.

शिक्षकों को सेवा विस्तार देगी अखिलेश सरकार

Tue, 21 Oct 2014 01:28 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
teachers service period to be extend.

यूपी बोर्ड के स्कूलों का शैक्षिक सत्र बदलने का फायदा छात्रों ही नहीं बल्कि हजारों शिक्षकों को भी मिलेगा। नया शैक्षिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होने की व्यवस्था लागू होने के बाद अब अप्रैल के बाद रिटायर होने वाले शिक्षकों को एक शैक्षिक सत्र का लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन


यानी ऐसे शिक्षकों को पूरे एक साल का स्वत: सेवा विस्तार मिल सकता है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में मंथन चल रहा है और जल्द ही शासनादेश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा 16 के विनियम 21 के मुताबिक आचार्य, प्रधानाध्यापक व अध्यापक के रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष है। इनमें से यदि किसी के रिटायरमेंट की आयु मध्य सत्र की तिथि में पड़ती है तो उसे उस स्थिति में स्वत: एक सत्र का सेवा विस्तार दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई आचार्य, प्रधानाध्यापक व अध्यापक सेवा विस्तार न लेकर निर्धारित तिथि पर ही रिटायर होना चाहता है, तो दो माह पहले इसके लिए उसे लिखित सूचना देनी होगी।

राज्य सरकार ने बदला यूपी बोर्ड का सत्र

teachers service period to be extend.

यूपी बोर्ड का सत्र पहले 1 जुलाई से शुरू होता था, इसलिए 2 जुलाई के बाद बीच सत्र मानते हुए रिटायर होने वालों को स्वत: एक सत्र का सेवा विस्तार देते हुए 30 जून को रिटायर किया जाता था।

राज्य सरकार ने यूपी बोर्ड का सत्र बदल दिया है। नया सत्र अब 1 अप्रैल से शुरू होगा। इसलिए अधिनियम में दी गई व्यवस्था के मुताबिक अब 1 अप्रैल के बाद रिटायर होने वालों को सत्र के बीच का माना जाना चाहिए।

ऐसी स्थिति में अब ऐसे शिक्षकों को पूरे एक सत्र का सेवा विस्तार मिलना चाहिए क्योंकि जब सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था तब इन्हें एक सत्र के विस्तार का लाभ नहीं मिल पाता था। इसलिए नए शैक्षिक सत्र शुरू होने की जो व्यवस्था लागू की गई है, वह शिक्षकों के लिए फायदेमंद साबित होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed