फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers salary to be increased in uttar pradesh.

4,600 शिक्षकों को यूपी सरकार ने दी बढ़े वेतन की सौगात

Sat, 12 Nov 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Nov 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers salary to be increased in uttar pradesh.
demo pic

राज्य सरकार नगर निकायों के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के समान वेतन देगी। इस संबंध में निदेशक स्थानीय निकाय ने सभी 190 निकायों को सप्ताह भर के भीतर प्रस्ताव भेजने को कहा है। सरकार के इस फैसले से विभिन्न निकायों में पढ़ा रहे लगभग 4,600 शिक्षकों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


बता दें, निकाय के प्राथमिक स्कूलों में वर्षों से पढ़ा रहे अधिकतर शिक्षकों को बहुत कम वेतन मिल रहा है, जबकि उसी स्तर के बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को इनसे अधिक वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन


निकायों द्वारा संचालित स्कूलों के शिक्षक इसी विषमता को दूर करने की मांग कई वर्ष से कर रहे हैं। इस संबंध में सरकार और शासन के साथ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की कई बार बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। पिछले दिनों जब यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने जल्द से जल्द से इसका निपटारा करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

9300-34800 और ग्रेड-पे 4200 लागू करने की मांग

Teachers salary to be increased in uttar pradesh.
demo pic

बेसिक शिक्षा परिषद के गठन के बाद निकायों द्वारा संचालित अधिकतर विद्यालयों का हस्तानांतरण परिषद को कर दिया गया था। इसके बावजूद निकायों द्वारा आज भी प्राथमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

इन विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन निकायों के बोर्ड निर्धारित करते हैं, जो परिषदीय शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन की तुलना में काफी कम है। इसलिए निकायों के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक 9300-34800 और ग्रेड-पे 4200 लागू करने की मांग कर रहे हैं।

पहले भी निकायों से मांगा गया था प्रस्ताव
बता दें, शासन स्तर से निकायों को इस संबंध में पहले भी कई बार प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी निकाय ने नहीं भेजा। इस बार चूंकि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर प्रस्ताव मांगा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सभी 190 निकाय जल्द से जल्द प्रस्ताव भेज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed