फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers recruitment to be done in secondary education in Uttar Pradesh.

यूपी: माध्यमिक शिक्षा में भर्ती होंगे 9857 शिक्षक, प्रक्रिया शुरू

Fri, 22 Sep 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Sep 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers recruitment to be done in secondary education in Uttar Pradesh.
demo pic

माध्यमिक शिक्षा में 9857 एलटी ग्रेड-1 शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी। विभाग ने इसका प्रस्ताव यूपी लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद को भेजा है। सरकार से इसकी नियमावली पर मार्गदर्शन के बार आयोग साल के अंत तक भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन


सरकार ने एलटी ग्रेड-1 शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा से कराने का निर्णय लिया है। अभी तक यह भर्ती ग्रेडिंग के आधार पर की जाती थी। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव आयोग को भेज दिया गया है। आयोग लिखित परीक्षा से भर्ती कराएगा।
विज्ञापन


- 9437 पद खाली हैं एलटी ग्रेड 1 के
- 400 से अधिक पद खाली होंगे इस ग्रेड के शिक्षकों के रिटायरमेंट से।
इसे देखते हुए विभाग ने 9857 पदों का प्रस्ताव भेजा है।

एक वर्ष से लंबित है शिक्षकों की भर्ती

Teachers recruitment to be done in secondary education in Uttar Pradesh.
सांकेतिक चित्र

माध्यमिक शिक्षा विभाग में 9342 एलटी ग्रेड 1 शिक्षको की भर्ती करीब एक वर्ष से लंबित चल रही है। विभाग ने पिछले साल ग्रेडिंग से एलडी ग्रेड 1 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

प्रदेश भर में करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया है। भर्ती को लेकर अभ्यर्थी निदेशालय से लेकर सरकार के समक्ष बार-बार मांग कर चुके हैं। सरकार ने फिलहाल इस भर्ती को लेकर फैसला नहीं किया है।

प्रतिनियुक्ति पर स्टे के बाद बढ़ रहा दबाव
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में एलटी ग्रेड 1 और प्रवक्ता के रिक्त पदों पर बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अध्यापकों को संविदा पर रखने पर रोक लगा दी है। प्रतिनियुक्ति पर रोक के बाद विभाग में शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed