फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment is not in a proper way

72,825 शिक्षक भर्तीः जमकर हो रही मनमानी

Sun, 31 Aug 2014 09:34 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment is not in a proper way

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के स्पष्ट निर्देश के बाद भी डायट प्राचार्य मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


एससीईआरटी ने 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए 27 सितंबर 2011 को जारी शासनादेश में दी गई व्यवस्था के आधार पर आवेदकों को पात्र मानते हुए काउंसलिंग का निर्देश दिया है।

इसमें स्पष्ट कहा गया है कि न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।
इसके बावजूद डायट 45 फीसदी अंक वालों को काउंसलिंग में शामिल नहीं कर रहे हैं, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में बखेड़ा मचा है।

50 फीसदी अंक वाले ही योग्य

teachers recruitment is not in a proper way

शासनादेश के मुताबिक शिक्षक के लिए 45 फीसदी अंक के साथ स्नातक, टीईटी पास बीएड वाले पात्र माने गए। टीईटी पास बीएड वालों ने इसके आधार पर आवेदन भी किए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तीन साल बाद शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू हुई तो डायट प्राचार्य मनमानी पर उतारू हो गए। डायट प्राचार्य स्नातक में 50 फीसदी अंक वालों को ही काउंसलिंग में शामिल कर रहे हैं और 45 फीसदी अंक वालों को वापस कर रहे हैं।

टीईटी उत्तीर्ण मंजुल और हरेंद्र मौर्या का कहना है कि डायट प्राचार्य मनमानी कर रहे हैं। एससीईआरटी ने प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू होने से पहले स्पष्ट निर्देश जारी किया है।

शासनादेश के बिंदु संख्या 2 क में यह स्पष्ट किया गया है कि स्नातक में 45 फीसदी अंक वाले पात्र होंगे, लेकिन डायट प्राचार्य मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में मिलेगा मौका

teachers recruitment is not in a proper way

एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि डायटों से 45 फीसदी अंक वालों को वापस करने की जानकारी उन्हें भी मिली है।

शासनादेश में यदि 45 फीसदी अंक वालों को पात्र माना गया है तो उन्हें भी काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
कहा कि यदि पहले चरण में ऐसे आवेदक काउंसलिंग से वंचित रह जाते हैं, तो उन्हें दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में सोमवार को अधिकारियों से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed