फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment in primary schools.

29,334 शिक्षक भर्ती: आवेदकों को मिली बड़ी खुशी

Mon, 29 Jun 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Jun 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment in primary schools.

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में टीईटी में 82 अंक पर पास होने वालों से 2 से 11 जुलाई के बीच आवेदन लेने की तैयारी है।

विज्ञापन


आवेदन के बाद 15 से 17 जुलाई तक काउंसलिंग कराई जाएगी। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय ने प्रस्ताव तैयार किया है जिसे जल्द ही शासन को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


शासनादेश जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद पात्रों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने हाईकोर्ट के आदेश पर टीईटी में 82 अंक पर पास होने वालों से गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन  के लिए जल्द कार्यक्रम घोषित करने का निर्देश परिषद के सचिव को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र देकर साफ हो रिक्त पदों की स्थिति

teachers recruitment in primary schools.

सूत्रों का कहना है कि जुलाई में ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग करा ली जाएगी। उधर, गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती संघर्ष मोर्चा के हरेंद्र मौर्य ने मांग की है कि अब तक सात चरणों की हो चुकी काउंसलिंग में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र पहले दिए जाएं।

इसके बाद काउंसलिंग कराई जाए, जिससे रिक्त पदों की वस्तु स्थिति साफ हो सके। उन्होंने कहा कि प्राइमरी और उच्च प्राइमरी शिक्षक भर्ती में कई आवेदकों ने एक साथ आवेदन किए हैं।

प्राइमरी में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक के लिए भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसलिए कई ऐसे आवेदक होंगे जो प्राइमरी में जॉइन कर चुके होंगे। इसलिए पहले नियुक्ति पत्र देकर रिक्त पदों की स्थिति साफ कर लेनी चाहिए।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 56,725 ने किया जॉइन

teachers recruitment in primary schools.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एक को सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता एक जुलाई को सभी बीएसए व डायट प्राचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की प्रगति व रिक्त पदों की जानकारी करेंगे।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के मुताबिक प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 56,725 ने अब तक जॉइन कर लिया है।

इसमें 54,676 के प्रमाण पत्रों का ब्यौरा ऑनलाइन किया जा चुका है। एससीईआरटी ने सभी बीएसए को भेजे निर्देश में कहा है कि सोमवार शाम तक भर्ती प्रक्रिया की पूरी सूचना उपलब्ध करा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed