फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers on strike

शिक्षा भवन में फिर हुआ काम ठप

Wed, 28 Aug 2013 01:28 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
teachers on strike

तीन दिवसीय संघर्ष के बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय न

विज्ञापन
लिए जाने से नाराज दर्जनों शिक्षणेतर कर्मचारी एक बार फिर कार्य बहिष्कार पर उतर आए हैं।

कर्मचारियों ने मंगलवार को शिक्षा भवन स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस, बीएसए व एडी बेसिक कार्यालयों में ताला बंदी कर दी। इससे काफी देर तक लोग अंदर फंसे रहे।

शिक्षणेतर कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विभाग में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।


यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में मंडलीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया।

इसमें राजधानी समेत लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव व हरदोई के शिक्षा विभाग के सभी राजकीय लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संगठन की मांगों को लेकर सरकार व विभाग के रवैये से नाराज शिक्षणेतर कर्मचारियों ने पूरी तरह से तालाबंदी कर दी।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो 26 से प्रदेश में कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed