फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers jobs issue now in judicial dept.

शिक्षकों के 15 हजार पदों का मामला अब न्यायविभाग में

Sun, 08 May 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 May 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers jobs issue now in judicial dept.
- फोटो : demo pic

करीब डेढ़ साल पहले विज्ञापित शिक्षकों के 15 हजार रिक्त पदों में कुछ और पद जोड़ने का मामला शासन के न्याय विभाग में पहुंच गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले में न्याय विभाग की राय मांगी है।

विज्ञापन


बताते चलें कि बेरोजगार अभ्यर्थी सप्लीमेंटरी प्लान के 16448 पद भी इन रिक्तियों में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद ने 12 दिसंबर 2014 को सहायक अध्यापक के 15 हजार पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। इसमें टीईटी पास बीटीसी कोर्स किए युवाओं से आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


कुछ समय बाद डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) यानी डीएड और बैचलर इन एलीमेंटरी एजुकेशन (बीएलएड) किए युवाओं ने इन भर्तियों में खुद को शामिल करवाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने इन युवाओं को भी आवेदन का मौका देने का आदेश दिया। इस मामले में गत 26 अप्रैल को आए हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय में छह सप्ताह के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।

सचिव ने शासन ने मांगी मदद

Teachers jobs issue now in judicial dept.

अब इन भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके बीटीसी अभ्यर्थी पदों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने शासन से राय मांगी थी।

सचिव बेसिक शिक्षा अजय कुमार सिंह ने बताया कि पदों की संख्या बढ़ाए जाने के मामले में न्याय विभाग की राय मांगी गई है। उसके आधार पर भी अगला कोई निर्णय लिया जाएगा।

शिक्षामित्रों ने शुरू किया विरोध
15 हजार रिक्त पदों में और पद जोड़ने के मामले की भनक लगते ही शिक्षामित्रों ने विरोध शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि 16448 पद शिक्षामित्रों को समायोजित करने के लिए रखे गए हैं। अगर इन पदों को 2014 में विज्ञापित रिक्तियों में जोड़ा गया तो संगठन आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed