फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers found absent in inspection in Parishadiya schools.

UP News : निरीक्षण के दूसरे सप्ताह भी गैर हाजिर मिले 3599 शिक्षक, छह अगस्त तक अभियान जारी रखने के निर्देश

Mon, 01 Aug 2022 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Aug 2022 03:39 PM IST
सार

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जानने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अभी भी शिक्षक अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। पांच जिलों में शिक्षक ऑनलाइन छुट्टी लेने से कतरा रहे हैं।
 

विज्ञापन
teachers found absent in inspection in Parishadiya schools.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों की निगरानी के लिए चल रहे विशेष निरीक्षण अभियान में दूसरे सप्ताह भी 3599 शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने विशेष निरीक्षण अभियान 1 से 6 अगस्त के बीच जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


निरीक्षण अभियान में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति व विद्यालय में साफ सफाई के चार बिंदुओं को देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के सार्थक परिणाम सामने आए हैं, लेकिन निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार शिक्षकों की उपस्थिति नहीं सुधर रही। इससे प्रतीत होता है कि नियमित निरीक्षण में अभी कमी है। उन्होंने बीएसए व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण अभियान जारी रखते हुए नियमित निरीक्षण की समीक्षा निर्धारित प्रारूप पर भेजें। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व निरीक्षण में 3900 शिक्षक गैरहाजिर मिले थे।
विज्ञापन


लखनऊ समेत 5 जिलों में ऑनलाइन छुट्टी लेने से कतरा रहे शिक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया है कि लखनऊ समेत 5 जिलों में शिक्षक ऑनलाइन छुट्टी के लिए बहुत कम आवेदन कर रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने लखनऊ के साथ ही बस्ती, गाजियाबाद, मऊ व उन्नाव के बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि या तो शिक्षक ऑनलाइन अवकाश नहीं ले रहे हैं या वे नियमित रूप से गैरहाजिर रहते हैं। उन्होंने सभी बीएसए को शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी के भी निर्देश दिए। कहा, अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि स्थिति में सुधार न होने पर वह अपने स्तर से टीम भेजकर जिले में विद्यालयों का निरीक्षण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 8082 विद्यालय लिए गए गोद
परिषदीय विद्यालयों को जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों से गोद लेने की अपील के बाद अब तक 8082 विद्यालय गोद लिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए और प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed