फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers are angry due to non-release of offline transfer list

Lucknow News: ऑफलाइन तबादला सूची न जारी होने से शिक्षकों में नाराजगी

Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers are angry due to non-release of offline transfer list
ऑफलाइन तबादला सूची न जारी होने से शिक्षकों में नाराजगी
लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों की ऑफलाइन तबादला सूची न जारी होने से उनमें नाराजगी है। सूची जारी न होने से विद्यालयों के 1500 के करीब शिक्षक परेशान हैं। इसे लेकर सभी शिक्षक सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के बैनर तले पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल ने बताया कि इसी मांग को लेकर शिक्षकों ने 11 जुलाई को निदेशालय पर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने उपस्थित होकर लिखित रूप में शिक्षा मंत्री के स्वस्थ होते ही ऑफलाइन आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन एक माह बीतने के बाद भी आज तक आदेश जारी नहीं हुआ है, इससे शिक्षकों में आक्रोश है। अगर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो उतर कर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने रविवार को बैठक में निर्णय लिया कि 20 अगस्त तक तबादला आदेश जारी नहीं हुआ तो 22 को माध्यमिक शिक्षा मंत्री का घेराव करेंगे। बैठक में अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता आरपी मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र कुमार व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed