फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers are allowed to correct their errors till 6 August.

Basic Shiksha Parishad: मानव संपदा पोर्टल पर 6 अगस्त तक ठीक करा सकेंगे त्रुटियां

Wed, 03 Aug 2022 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Aug 2022 05:24 PM IST
सार

शिक्षकों, शिक्षिकाओं और शिक्षणेतर कर्मचारियों को एक मौका और दिया गया है। अब वो 6 अगस्त तक मानव संपदा पोर्टल पर त्रुटियां ठीक करवा सकेंगे।

 

विज्ञापन
Teachers are allowed to correct their errors till 6 August.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक, शिक्षिका और शिक्षणेतर कर्मचारी 6 अगस्त तक मानव संपदा पोर्टल पर उनकी सेवापुस्तिका के विवरण से संबंधित त्रुटियां ठीक करा सकेंगे। शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग पर बेसिक शिक्षा विभाग ने त्रुटि सुधार के लिए एक मौका और दिया है।
विज्ञापन


मानव संपदा पोर्टल पर परिषदीय शिक्षकों और कर्मचारियों के नाम, पदनाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता सहित अन्य त्रुटियां थीं। विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों को पोर्टल पर त्रुटि को ठीक करते हुए लिखित प्रत्यावेदन 6 अगस्त तक खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी प्रत्यावेदन का परीक्षण करने के बाद पोर्टल पर उसे अपडेट कर 8 अगस्त तक अपलोड करेंगे।

शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को पोर्टल से अपडेट सेवापुस्तिका डाउनलोड कर उसकी एक स्वयं हस्ताक्षरित प्रति 9 अगस्त तक खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर में पेश करनी होगी। उस प्रति पर स्पष्ट लिखना होगा कि मानव संपदा पोर्टल पर अंकित विवरण में कोई त्रुटि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed