फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher slaped class three student in front of parents

क्लास 3 के बच्चे को पैरेंट्स के सामने ही टीचर ने जड़ा थप्पड़

Sun, 24 Sep 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
teacher slaped class three student in front of parents
demo image

इंदिरानगर के आम्रपाली चौराहे स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में मामूली बात पर क्लास टीचर द्वारा कक्षा तीन के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


अभिभावक ने जब स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की तो वे अभद्रता पर उतारू हो गए। स्कूल प्रशासन और टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभिभावक ने गाजीपुर थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


वीरेंद्र पांडेय का बेटा चेतन संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। उन्होंने बताया शनिवार को चेतन ने स्कूल जाने से मना कर दिया।

इस पर जब उससे पूछा तो चेतन ने बताया कि क्लास टीचर बीनू ने शुक्रवार को स्कूल ड्रेस सही न होने की बात कहकर पिटाई कर दी। वीरेंद्र उसे लेकर विद्यालय शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल से क्लास टीचर की शिकायत की गई तो उसे सामने बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर टीचर आगबबूला हो गया और उनके सामने ही बेटे को फिर से थप्पड़ जड़ दिया।

उन्होंने जब इसका विरोध किया तो विद्यालय प्रशासन ने बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी दी। इसे लेकर काफी देर तक बहस भी हुई। वीरेंद्र ने स्कूल प्रशासन पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।


साथ ही उसने बेटे को स्कूल से निकालने की भी बात कही। इस मामले को लेकर वीरेंद्र ने फोन पर प्रबंधक एसके वर्मा से बात की तो उन्होंने भी उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद वीरेंद्र ने क्लास टीचर और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गाजीपुर थाने में तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभिभावक की तहरीर मिली है। सोमवार को विद्यालय जाकर मामले की जांच की जाएगी।

इस संबंध में प्रबंधक एसके वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे की पिटाई का कोई मामला नहीं है। अभिभावक की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed