{"_id":"7f4b2f9928c8083971689a8d593832b2","slug":"teacher-recruitment-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती में 40 उम्र वालों को भी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती में 40 उम्र वालों को भी मौका
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती की आयु सीमा में पांच वर्ष का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
अब यह 40 वर्ष होगी। यह जानकारी बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने दी।
बृहस्पतिवार को यहां रमाबाई अंबेडर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में शिरकत करने पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी किए जाने की उम्मीद है। नवंबर 2011 में हुई टीईटी में पास हजारों ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में शासन से लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तक से गुहार लगाई थी कि आयु सीमा 5 वर्ष और बढ़ा दी जाए ताकि उन्हें भी मौका मिल सके।
उल्लेखनीय है कि उच्च प्राइमरी स्कूलों में पहली बार विज्ञान व गणित के 29,334 शिक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं।