{"_id":"5f89594f8ebc3e91b64109d8","slug":"teacher-recruitment-2020-chief-minister-yogi-adityanath-distributed-appointment-letters-to-five-candidates-at-chief-minister-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने पांच अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 31277 सहायक अध्यापकों को मिला नौकरी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने पांच अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 31277 सहायक अध्यापकों को मिला नौकरी का तोहफा
Fri, 16 Oct 2020 01:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में पहले चरण में नियुक्त 31,277 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री आवास पर पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। आपको बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में पहले चरण में 31,277 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के 68 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
Trending Videos
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रभारी मंत्री, सांसद व विधायक जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 69 हजार भर्ती के पहले चरण में 31,277 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 10 हजार 768 सहायक अध्यापक भर्ती में लोक सेवा आयोग से विभिन्न विषयों में चयनित 3,317 अभ्यर्थियों को आज ऑनलाइन नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विभाग ने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण के लिए समय मांगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबी लड़ाई और काफी जद्दोजहद के बाद 31277 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सीएम बोले हम चाहते थे कि 2019 में ही नियुक्ति दी जाए लेकिन जो बेसिक शिक्षा का विकास नही चाहते थे उन्होंने बाधा उत्पन्न की। सरकार ने उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक अभ्यर्थियों के लिए संघर्ष किया। बिना भाई भतीजा वाद और पूरी पारदर्शिता से नियुक्ति दी जा रही है। 6675 शिक्षा मित्रों को भी नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने शिक्षा मित्रों की योग्यता का उपयोग नही किया, बल्कि शार्ट कट अपनाया। इससे शिक्षा मित्रों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि भर्ती में आरक्षण के मानक का पूरी तरह पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि आरक्षण के नियमों का पालन किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग बेसिक शिक्षा विभाग के विकास में करेंगे। उन्होंने कहा कि 2017 में एक करोड़ 34 लाख बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ते थे। श्रावस्ती में 200 स्कूलों में एक भी शिक्षक नही थे। उन्होंने कहा कि 1 लाख 37 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 46 हजार शिक्षकों का चयन किया। फिर 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की। उन्होंने कहा कि सरकार की चयन प्रक्रिया में कहीं खोट नहीं था। उन्होंने कहा कि शेष शिक्षकों को भी जल्द नियुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 46 हजार शिक्षकों का चयन किया। फिर 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की। उन्होंने कहा कि सरकार की चयन प्रक्रिया में कहीं खोट नहीं था। उन्होंने कहा कि शेष शिक्षकों को भी जल्द नियुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।