ये है ऑनलाइन मंच जहां मिलती है कुकिंग सीखने की प्रेरणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी कॉलेज की छात्राओं ने जहां इंस्टाग्राम पर लोगों को कुकिंग सिखाने का अभियान चला रखा तो नवयुग कॉलेज की शिक्षिका ने वाट्सएप से अभियान की शुरुआत करते हुए यू-ट्यूब पर अपना चैनल ही बना डाला। दोनों का तरीका भी अलग-अलग है। शिक्षिका जहां लोगों को नई-नई रेसिपी बनाना बताती हैं तो दोनों छात्राएं खाना बनाने में अनाड़ी लोगों को खाना पकाने की बारीकियां समझा रही है।
ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट्स सीख रहे खाना पकाना
कोरोना संक्रमण के दौरान भोजन वितरण के दौरान ख्याल आया कि क्यों न उन लोगों को कुकिंग सिखाई जाए जो खाना बनाना नहीं जानते हैं। इसके लिए हमने इंस्टाग्राम पर अभियान शुरू किया और लोगों से कहा गया कि वे किचन में जाकर कुछ भी बनाएं और उसकी फोटो पेज पर पोस्ट करें। इस अभियान से काफी लोग जुड़े और फोटो पोस्ट की। इनमें से जिन्होंने खाना ठीक से नहीं बनाया था उन्हें खाना बनाने की बारीकियां सिखाई। अब वे बेहतर खाना बना लेते हैं।
सोशल प्लेटफॉर्म पर चली होम साइंस की क्लास
नवयुग कन्या विद्यालय में होम साइंस की शिक्षिका डॉ. अंजू वार्ष्णेय की क्लास लॉकडाउन में एक नए अंदाज में चलती रही। इस क्लास में सीखने के लिए छात्रा होना जरूरी नहीं है। जरूरी है तो सिर्फ सीखने की ललक। असल में डॉ. अंजू व्हाट्सएप और यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को घर पर ही तरह-तरह की रेसिपी बनाना सिखा रही हैं।
उनके अनुसार लॉकडाउन के चलते सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद थे। ऐसे में मैंने यू ट्यूब चैनल शुरू किया ताकि लोग घर पर ही तरह-तरह के व्यंजन बनाकर खा सकें। इस चैनल के माध्यम से में अपने स्टूडेंट और दोस्तों को हर तरह के व्यंजन बनाना सिखा रही हूं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से मैंने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से रेसिपी बनाना सिखाना शुरू किया उसके बाद सभी लोगों की मांग पर मैंने यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां मेरी वीडियो देखकर कोई भी जलेबी, बिना मैदा की कचोरी, डोसा सांभर, पानी पुरी, हनी चिल्ली पोटैटो, समोसे, टोमेटो चटनी, स्प्रिंग रोल आदि व्यंजन बना सकते हैं।