फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher molests student in hamirpur

मिडडे मील खिलाया फिर छात्राओं से की अश्लीलता

Thu, 19 Mar 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 19 Mar 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
teacher molests student in hamirpur

हमीरपुर के एक कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षक की शर्मसार करने वाली घटना से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


बुधवार को कस्बे के विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा पांच की तीन छात्राओं के साथ मिडडेमील वितरण के बाद छेड़खानी की।

पीड़िता छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। तीनों छात्राओं के परिजनों ने लोगों के साथ स्कूल में आकर हंगामा किया।
 
छात्राओं ने बताया आरोपी शिक्षक स्कूल की अन्य छात्राओं से पहले भी छेड़खानी कर चुका है, लेकिन डर के कारण उन्होंने पहले नही बताया।

हरकतें बढ़ने पर घर में की शिकायत

teacher molests student in hamirpur

शिक्षक की हरकतें बढ़ जाने से उन्हें मजबूरन परिजनों को बताना पड़ा। घटना की जानकारी फैलने पर भीड़ ने स्कूल को घेरना शुरू कर दिया। लेकिन तभी पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना ले आई।

छात्राओं के पिता ने थाना बिवांर में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। एबीएसए रामगोपाल वर्मा ने बताया फोन से घटना की जानकारी मिलने पर जांच के लिए संकुल प्रभारी को भेजा गया है।
 
शिक्षक के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा ने बताया घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed