फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher molested a minor student in school, arrested

Lucknow News: शिक्षक ने स्कूल में नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Teacher molested a minor student in school, arrested
आरोपी मोहित मिश्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में एक प्रतिष्ठित स्कूल के गणित के शिक्षक मोहित मिश्र पर कक्षा-7 की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। साथ ही यह भी आरोप है कि छात्रा पर कुछ शिक्षकों ने शिकायत न करने का दबाव भी बनाया था। बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक व अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज िकया है। साथ ही आरोपी शिक्षक मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सआदतगंज निवासी 13 वर्षीय छात्रा ठाकुरगंज मंजू टंडन ढाल स्थित सेंट जोसेफ स्कूल (बजाज ग्रुप) में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता छुट्टी के वक्त उसे स्कूल लेने पहुंचे। सभी बच्चे निकल आए, पर वह नहीं निकली। पिता ने इधर-उधर पता करना शुरू किया तो कुछ देर के बाद बेटी स्कूल के अंदर से रोते हुए आती दिखी। उन्होंने बेटी से बातचीत की तो उसने बताया कि गणित के शिक्षक मोहित मिश्र करीब 15 दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इतना ही नहीं कुछ शिक्षकों ने छात्रा पर घरवालों से शिकायत न करने का दबाव भी बनाया था।
विज्ञापन


बेटी की बात सुनकर पिता फौरन शिकायत लेकर ठाकुरगंज थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक मोहित मिश्र व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।

बाथरूम तक पीछा करता था आरोपी
आरोप है कि शिक्षक मोहित मिश्र छात्रा के बाथरूम जाने पर उसका पीछा करता था और बाथरूम के अंदर जाकर उसके शरीर को छूता था। डीसीपी ने बताया कि छात्रा को धमकाने वाले शिक्षकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही स्कूल के लोगों से पूछताछ की जाएगी। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल में मौजूद एक अभिभावक ने आरोपी टीचर पर उनकी बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साथ ही इसके पहले करीब पांच छात्राओं ने भी अपने घर में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

- इंदिरानगर में किड्जी स्कूल के वैन चालक मो. आरिफ ने चार साल की छात्रा से किया दुष्कर्म।

- गुडंबा निवासी छह साल की एलकेजी की छात्रा से वैन चालक विमलेश वर्मा ने की थी छेड़छाड़।

- बाजारखाला निवासी कक्षा-दो की छात्रा के साथ वैन चालक तालकटोरा निवासी ऋषि निगम ने की थी छेड़छाड़।
- जानकीपुरम निवासी 17 साल की किशोरी को शिक्षक आरएस तिवारी ने बैड टच किया था।

ऐसे रखें बच्चों को सुरक्षित
-बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच का फर्क समझाएं।
-बच्चों को बताएं कि कोई गलत हरकत करे तो वह डरें नहीं, घर में जरूर बताएं।
-माता-पिता बच्चों को अपना मोबाइल नंबर याद कराएं।
-बच्चों से वाहन चालक, नौकर और अन्य लोगों के व्यवहार के बारे में पूछते रहें।

-समय-समय पर बच्चों से यौन हिंसा के बारे में भी बातचीत करें।



बच्ची की शिकायत पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखी गई। उसमें ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। पुलिस ने भी सीसीटीवी देखा, वह भी संतुष्ट थी। इसके बाद मामले में एफआईआर हुई। अब पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। विद्यालय का फिलहाल कोई रोल नहीं है।

-राजेश अग्रवाल, प्रबंधक, सेंट जोसेफ स्कूल (बजाज ग्रुप)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed