{"_id":"64299cb1fda3747e7502b236","slug":"teacher-molest-a-girl-student-fir-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-163463-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जबरन पिलाई शराब, छेड़छाड़ की, लविवि के गेस्ट फैकल्टी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जबरन पिलाई शराब, छेड़छाड़ की, लविवि के गेस्ट फैकल्टी पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लखनऊ विश्वविद्यालय के सेकंड परिसर में गेस्ट फैकल्टी है आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय सेकंड परिसर के एक गेस्ट फैकल्टी पर छात्रा ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शिक्षक ने अपनी कार में बैठाकर जबरन शराब पिलाई और छेड़छाड़ की। जब वह उतरकर भागने लगी तो कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंदिरानगर निवासी छात्रा विवि के सेकंड परिसर से स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता के मुताबिक 31 मार्च की सुबह करीब 11 बजे विवि में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पढ़ाने वाले शिक्षक पंकज कुमार उपाध्याय ने छात्रा को कॉल कर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो पंकज ने उसको अपनी कार में बिठाया। आरोप है कि वहां से वह तेजी से कार लेकर चल दिया। एक शराब की दुकान से शराब खरीदी। खुद पी और छात्रा को जबरन पिलाई। इसके बाद अश्लीलता करने लगा। इस दौरान छात्रा ने अपने सहपाठियों को लाइव लोकेशन भेज दी। जब दो तीन सहपाठी वहां पहुंचे तो पंकज डर गया और छात्रा को छोड़ दिया। तब छात्रा कार से बाहर निकली। उसको टक्कर मारते हुए आरोपी फरार हो गया। हालांकि छात्रा को चोट नहीं आई। जानकीपुरम इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।