{"_id":"4bf178a0054762b9321a3e0d8b8b68ae","slug":"teacher-brutally-punished-student-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत जवाब पर बौखलाई टीचर ने ये क्या कर डाला!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत जवाब पर बौखलाई टीचर ने ये क्या कर डाला!
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Sat, 13 Dec 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजीतपुर में सवाल का सही जवाब न देने पर कक्षा दस की छात्रा की चोटी पकड़कर शिक्षिका ने उसके सिर को कई बार लोहे की मेज पर दे मारा।
विज्ञापन
विरोध करने पर गुस्साई शिक्षिका ने उसे जमकर पीट भी दिया। छात्रा की मां का आरोप है कि उसकी बेटी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से शुक्रवार को शिकायत करके शिक्षिका पर केस दर्ज कराने व अन्य कार्रवाई की मांग की।
खीरों के अजीतपुर गांव निवासी किशन कुमार की बेटी पूजा जीजीआईसी अजीतपुर में कक्षा दस की छात्रा है। पांच दिसंबर को शिक्षिका पल्लवी जीव विज्ञान पढ़ा रहीं थीं। आरोप है कि गलत जवाब पर टीचर बिफर गईं।
विज्ञापन