फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teach farmers the tricks of sustainable farming

Lucknow News: किसानों को सिखाए टिकाऊ खेती के गुर

Sat, 09 May 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 09 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teach farmers the tricks of sustainable farming
लखनऊ। टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौध संस्थान (सीमैप) की ओर से हालीआन प्रोजेक्ट के तहत बाराबंकी के फतेहपुर क्लस्टर स्थित मदनपुर गांव में किसान गोष्ठी हुई। 150 से अधिक किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती, जल संरक्षण और आय बढ़ाने की नई तकनीकों की जानकारी हासिल की। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने किसानों को हालीआन प्रोजेक्ट और सीमैप की गतिविधियों से अवगत कराया। डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मेंथा की उन्नत खेती और गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के वैज्ञानिक तरीके बताए। वहीं, डॉ. रक्षपाल ने मेंथा आसवन अपशिष्ट से वर्मी कम्पोस्ट, जैविक कटलरी और मशरूम उत्पादन के जरिए अतिरिक्त आय के अवसरों की जानकारी दी। डॉ. विनीत ने ड्रोन तकनीक से फसलों पर छिड़काव के फायदे समझाए, जबकि डॉ. नेहा ने ड्रिप सिंचाई के माध्यम से पानी बचाने और बेहतर सिंचाई प्रबंधन के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed