फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TB patients have not received nutrition supplements for eight months

Lucknow News: टीबी मरीजों को आठ माह से नहीं मिली पोषण राशि

Tue, 24 Mar 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
TB patients have not received nutrition supplements for eight months
लखनऊ। राजधानी में टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण राशि पिछले आठ माह से अटकी पड़ी है। गरीब मरीजाें को पोषण राशि न मिलने से वह परेशान हैं। पोषण राशि अभी तक पोर्टल और बजट के झमेले में ही फंसी है। अफसरों का कहना है आगामी अप्रैल माह से भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों को बेहतर खान-पान के लिए सरकार हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि देती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते माह जिले में कुल 21,127 टीबी रोगियों का पंजीकरण किया गया है। लेकिन पोर्टल में समस्या के कारण बीते साल अगस्त से भत्ता जारी नहीं हुआ है। एनएचएम की प्रबंध निदेशक पिंकी जोवल ने पोर्टल की खामियां सुधारने और भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी पोषण राशि वितरित नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि पोषण राशि अभी तक खातों में नहीं गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। अप्रैल माह से भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed