फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TB medicines ineffective women graph drug resistant TB doubled five years

सेहत की बात: महिलाओं पर बेअसर हो रहीं टीबी की दवाएं, पांच साल में दोगुना हुआ दवा प्रतिरोधक टीबी का ग्राफ

Tue, 24 Jun 2025 03:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 03:24 PM IST
सार

केजीएमयू डॉट्स केंद्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके अनुसार पांच साल में दवा प्रतिरोधक टीबी से पीड़ित महिलाओं की संख्या दोगुनी हो गई है। 2020 में 279 थीं, लेकिन 2024 में ये आंकड़ा 568 तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
TB medicines ineffective women graph drug resistant TB doubled five years
टीबी (प्रतीकात्म्क चित्र) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

टीबी की दवाएं महिलाओं पर अब पहले जैसी असरदार नहीं रहीं। किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डायरेक्टली ऑब्जर्व्ड ट्रीटमेंट शाॅर्ट्स-कोर्स (डाॅट्स) केंद्र के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि बीते पांच वर्षों में महिलाओं में दवा प्रतिरोधक टीबी के मामले दोगुने हो गए हैं।

विज्ञापन


जागरुकता और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की वजह से साधारण टीबी के मामले महिला और पुरुष दोनों में तेजी से कम हो रहे हैं। दवा प्रतिरोधक टीबी के मामले पुरुषों में उतार-चढ़ाव वाले हैं, पर महिलाओं पर इसका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- UP Politics: सपा से निष्कासित बागी विधायक मनोज पांडेय जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, BJP नेतृत्व से मिला ये आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में दवा प्रतिरोधक टीबी के प्रभावी इलाज के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है। केंद्र पर रोग प्रतिरोधक और साधारण टीबी के मामले अलग-अलग दर्ज किए जाते हैं। केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2020 में रोग प्रतिरोधक टीबी के कुल मामले 622 थे। वहीं, वर्ष 2024 में इनकी संख्या 1165 पहुंच गई। केंद्र पर साधारण टीबी के आंकड़े पिछले तीन साल के ही माैजूद हैं। इनके मुताबिक वर्ष 2022 में साधारण टीबी के कुल मामले 1023 थे जो वर्ष 2024 में कम होकर 762 ही रह गए।

ये भी पढ़े- UP News: फर्जी अभिलेखों पर बना था उज्बेकी महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, अब मददगारों को ढूंढ रही पुलिस

समझें क्या है दवा प्रतिरोधक टीबी

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डाॅ. संतोष कुमार के मुताबिक आइसोनियाजिड, रिफैम्पिसिन, पाइराजिनामाइड, एथमब्यूटोल और स्ट्रेप्टोमाइसिन पहली पंक्ति की टीबी रोधी दवाएं हैं। अगर किसी मरीज में रिफैम्पिसिन और आइसोनियाजिड समेत कोई अन्य दवा काम नहीं करती है, तो उसे दवा प्रतिरोधक टीबी कहा जाता है। ऐसे में दूसरी पंक्ति की दवाएं चलानी पड़ती हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

 
वर्ष पुरुष महिला कुल
2020 343 279 622
2021 401 351 752
2022 536 485 1021
2023 668 506 1174
2024 597 568 1165

साधारण टीबी

वर्ष पुरुष महिला कुल
2022 547 476 1023
2023 528 460 988
2024 379 383 762

महिलाओं में क्यों बढ़ रही यह बीमारी?

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर ड्रग रेजिस्टेंस टीबी के संस्थापक प्रभारी प्राे. सूर्यकांत के अनुसार राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की वजह से टीबी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा रहा है। महिलाओं में दवा प्रतिरोधक और सामान्य, दोनों टीबी होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। इनमें कुपोषण, एनीमिया, कम उम्र में गर्भधारण, दो बच्चों के बीच कम अंतर, धूम्रपान, लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना, धूप में बिलकुल न रहना और तनाव प्रमुख कारण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed