{"_id":"62b0d18993aed03c78140c52","slug":"taxi-auto-travel-can-be-expensive-state-transport-authority-meeting-will-present-survey-report-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हो सकता टैक्सी, ऑटो का सफर : राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक कल पेश होगी सर्वे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हो सकता टैक्सी, ऑटो का सफर : राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक कल पेश होगी सर्वे रिपोर्ट
Tue, 21 Jun 2022 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:29 AM IST
सार
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य परिवहन प्राधिकरण टैक्सी कार, ऑटो व टेम्पो का किराया 12 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश कर सकता है। कमेटी ने किराया बढ़ाने की जो गणना की है उसमें ईंधन एवं मजदूरी की आधार माना गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश में टैक्सी, ऑटो, टेम्पो का सफर 12 से 15 फीसदी तक महंगा हो सकता है। परिवहन विभाग ने ऑपरेटरोें की किराया बढ़ाने की मांग पर जिस सर्वे का आदेश दिया था, वह पूरा हो गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बुधवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय में होने वाली बैठक में इस सर्वे रिपोर्ट को पेशकर किराया बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। प्राधिकरण की बैठक में बस के परमिट सहित अन्य प्रकरण पर भी सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्राधिकरण टैक्सी कार, ऑटो व टेम्पो का किराया 12 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश कर सकता है। कमेटी ने किराया बढ़ाने की जो गणना की है उसमें ईंधन एवं मजदूरी की आधार माना गया है। सर्वे रिपोर्ट का परीक्षण अगर मंगलवार तक हो गया तो बुधवार की बैठक में रिपोर्ट पेश की जाएगी। ऐसा न हुआ तो अगली बैठक में रिपोर्ट पेश की जाएगी। परिवहन विभाग 15 जुलाई तक हर हाल में नया किराया तय कर देगा।
विज्ञापन