फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Taxi, auto travel can be expensive: State Transport Authority meeting will present survey report tomorrow

महंगा हो सकता टैक्सी, ऑटो का सफर : राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक कल पेश होगी सर्वे रिपोर्ट

Tue, 21 Jun 2022 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Jun 2022 01:29 AM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य परिवहन प्राधिकरण टैक्सी कार, ऑटो व टेम्पो का किराया 12 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश कर सकता है। कमेटी ने किराया बढ़ाने की जो गणना की है उसमें ईंधन एवं मजदूरी की आधार माना गया है।

विज्ञापन
Taxi, auto travel can be expensive: State Transport Authority meeting will present survey report tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में टैक्सी, ऑटो, टेम्पो का सफर 12 से 15 फीसदी तक महंगा हो सकता है। परिवहन विभाग ने ऑपरेटरोें की किराया बढ़ाने की मांग पर जिस सर्वे का आदेश दिया था, वह पूरा हो गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बुधवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय में होने वाली बैठक में इस सर्वे रिपोर्ट को पेशकर किराया बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। प्राधिकरण की बैठक में बस के परमिट सहित अन्य प्रकरण पर भी सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्राधिकरण टैक्सी कार, ऑटो व टेम्पो का किराया 12 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश कर सकता है। कमेटी ने किराया बढ़ाने की जो गणना की है उसमें ईंधन एवं मजदूरी की आधार माना गया है। सर्वे रिपोर्ट का परीक्षण अगर मंगलवार तक हो गया तो बुधवार की बैठक में रिपोर्ट पेश की जाएगी। ऐसा न हुआ तो अगली बैठक में रिपोर्ट पेश की जाएगी। परिवहन विभाग 15 जुलाई तक हर हाल में नया किराया तय कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed