{"_id":"6a1aec4e315c95f17e02f608","slug":"tax-submission-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1760496-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गृहकर पर 8% छूट पाने का आज आखिरी मौका, रविवार को भी खुलेंगे कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गृहकर पर 8% छूट पाने का आज आखिरी मौका, रविवार को भी खुलेंगे कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने करदाताओं के लिए रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। गृहकर पर मिल रही 8% की विशेष छूट का लाभ उठाने का रविवार को आखिरी दिन है। इसके बाद पहली जून से छूट की दरों में कटौती कर दी जाएगी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के मुताबिक वर्तमान में ऑनलाइन माध्यम से गृहकर जमा करने पर 8 प्रतिशत और ऑफलाइन माध्यम से भुगतान करने पर 6 प्रतिशत की छूट मिल रही है। पहली जून से यह दरें घटकर ऑनलाइन पर 5 प्रतिशत और ऑफलाइन पर 4 प्रतिशत ही रह जाएंगी। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अधिकतम छूट का लाभ उठाएं। करदाताओं की सुविधा और अंतिम समय की भीड़ को देखते हुए नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टैक्स जमा किया जा सकेगा। इसके अलावा छुट्टी के दिन नागरिकों की सहूलियत के लिए जनगणना से जुड़े कार्यों का निस्तारण भी किया जाएगा।
घर बैठे करें ऑनलाइन भुगतान
नगर निगम ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम चुनने की अपील की है। करदाता घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जाकर आसानी से भुगतान कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन असमर्थ हैं, वे जोनल कार्यालयों के काउंटरों पर जाकर 6% छूट के साथ ऑफलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं।