{"_id":"5e9c6ab78ebc3e6f9507ca0c","slug":"task-force-started-study-about-damage-of-up-economy-due-to-lock-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स ने शुरू किया यूपी की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उपायों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स ने शुरू किया यूपी की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उपायों पर मंथन
Sun, 19 Apr 2020 08:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:43 PM IST
सार
-मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार राजू व पूर्व मुख्य सचिव अनूप के नेतृत्व में बनी है टास्क फोर्स
-15 दिन में रिपोर्ट सौंप सकती है, दीर्घकालिक व तात्कालिक सुझाव देगा
विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान के अध्ययन के लिए गठित टास्क फोर्स ने अपना काम शुरू कर दिया है। यह टास्क फोर्स नुकसान का आकलन करने के साथ उससे निपटने के तौर-तरीके बताएगा और प्रभावित क्षेत्रों की सहायता के लिए पैकेज की संस्तुति भी करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में राज्य की अर्थव्यवस्था के नुकसान और उससे निपटने के तौर-तरीकों पर संस्तुतियां देने के लिए अपने आर्थिक सलाहकार केवी राजू और पूर्व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है। राजू अच्छे अर्थशास्त्री हैं तो पांडेय मुख्य सचिव के अलावा वित्त, उद्योग और संस्थागत वित्त विभाग के अपर प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन
इस टीम ने राज्य की अर्थव्यवस्था के प्राथमिक, द्वितीयक और सर्विस सेक्टर को लॉकडाउन से हो रहे नुकसान का अलग-अलग अध्ययन शुरू कर दिया है। बताया गया है कि टास्क फोर्स 15 दिन में अपनी संस्तुतियां दे देगा। यह नुकसान का अध्ययन करने के साथ बताएगा कि किस सेक्टर को पटरी पर लाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएं? किस सेक्टर को किस तरह मदद की जरूरत है? टास्क फोर्स राज्य की प्राथमिकताओं के बारे में भी अपनी राय देगा। सरकार इस पर विचार कर निर्णय करेगी।
विज्ञापन
टास्क फोर्स का फोकस
यह टास्क फोर्स अर्थव्यवस्था के तीनों क्षेत्रों के साथ प्रत्येक के उप क्षेत्र तक अध्ययन करेगा। प्राथमिक क्षेत्र में कृषि, पशुपालन,मत्स्य पालन, वन, खनन आदि गतिविधियों पर पड़ने वाले असर की समीक्षा करेगा तो द्वितीयक क्षेत्र में विनिर्माण उद्योग, लघु व कुटीर उद्योग तथा खनिज उद्योग को हो रहे नुकसान का भी आकलन करेगा। सर्विस सेक्टर भी इस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मानव श्रम का जबरदस्त पलायन हुआ है और बड़ी संख्या में नौकरियों के जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिवहन संचार और लगभग सभी तरह के व्यापार व कारोबार ठप हैं। यह पटरी पर कैसे आए? टास्क फोर्स इसका रास्ता बताएगा।