{"_id":"65b6ce4410b92e3bf401a247","slug":"tanker-filled-with-ethanol-overturned-lucknow-news-c-13-lko1012-589949-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एथनॉल से भरा टैंकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एथनॉल से भरा टैंकर पलटा
Mon, 29 Jan 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रविवार भोर तेज रफ्तार में जा रहा एथनॉल भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर फैले एथनॉल को पानी व फोम डालकर बहाया। इस दौरान यातायात को रोका गया था।
गुलहरिया चीनी मिल लखीमपुर से टैंकर चालक अनूप एथनॉल लेकर रिलायंस डिपो माती कानपुर देहात जा रहे थे। रविवार सुबह पांच बजे सरोजनीनगर में हज हाउस के पास कानपुर रोड पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ज्वलनशील एथनॉल सड़क पर फैल गया। हादसे की सूचना पर सरोजनीनगर पुलिस व स्थानीय फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर दूसरे साइड से ही रवाना किया। इस बीच सीएफओ मंगेश कुमार आलमबाग, चौक व पीजीआई से भी कई फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन टीमों ने पानी और फोम डालकर सड़क पर फैले एथनॉल को बहाया। क्रेन मंगाकर पलटे हुए टैंकर को सीधा किया गया। करीब चार घंटे बाद सड़क पूरी तरह साफ हो गई। इसके बाद यातायात सामान्य किया गया।
सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि ज्वलनशील एथनॉल की वजह से आसपास के घरों के लोगों से एलपीजी नहीं जलाने की अपील की और पूरे इलाके की लाइट को एहतियात के तौर पर बंद कराया गया। उन्होंने बताया कि जरा सी लापरवाही से बड़ा धमाका हो सकता था। गनीमत रही कि अग्निशमनकर्मियों ने समय रहते सड़क से एथनॉल को साफ कर दिया।