फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tanker driver kidnapped and robbed on the pretext of giving him a lift

Lucknow News: लिफ्ट देने के बहाने टैंकर चालक को अगवा कर लूटा

Mon, 02 Feb 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tanker driver kidnapped and robbed on the pretext of giving him a lift
सीसीटीवी में दिखी आरोपियों की थार व पीड़ित टैंकर चालक हृदय नारायण।
लखनऊ। सरोजनीनगर से रविवार सुबह थार सवार चार बदमाशों ने कानपुर के घाटमपुर निवासी टैंकर चालक हृदय नारायण को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। आरोपियों ने असलहे के बल पर उन्हें पीटा और 60 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी हाथ-पैर व आंख पर पट्टी बांधकर उन्हें सैरपुर के लोधमऊ गांव के खेत में फेंक गए।
विज्ञापन


घटना के बाद सरोजनीनगर व सैरपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। रविवार रात अधिकारियों की फटकार के बाद सैरपुर थाने में लूट का केस दर्ज किया गया।

टैंकर चालक हृदय नारायण के मुताबिक रविवार सुबह वह अमौसी स्थित एलपीजी गैस प्लांट पर ट्रक लेकर आए थे। वहां ट्रक खड़ा कर कानपुर जाने के लिए निकले थे। वह कानपुर रोड हाइडिल पहुंचे और वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच काले रंग की थार उनके पास आकर रुकी। उसमें चार युवक थे। चारों ने 100 रुपये में कानपुर तक छोड़ने की बात कहते हुए लिफ्ट दी।
विज्ञापन


गाड़ी में बैठते ही तान दिया असलहा, आंख पर बांधी पट्टी : हृदय नारायण के अनुसार, गाड़ी में बैठते ही एक बदमाश ने उन पर असलहा तान दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उन्हें पीटा और उनकी आंख पर पट्टी बांध दी। थार सवार बदमाश पहले तो उन्हें गाड़ी में लेकर इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद आरोपी सैरपुर के लोेधमऊ गांव पहुंचे और आलू के खेत में हाथ-पैर बांधकर उन्हें फेंक दिया। बदमाशों ने उनसे 60 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा और वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने हृदय नारायण को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की फटकार के बाद सैरपुर थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट

हृदय नारायण के साथ हुई इस घटना पर सैरपुर व सरोजनीनगर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। एसओ सैरपुर मनोज कुमार कोरी का दावा है कि घटना सरोजनीनगर की है तो सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने घटना से इनकार कर दिया। रविवार शाम तक दोनों ही थानों की पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की थी। रविवार रात जब मामला अधिकारियों की संज्ञान में आया तो सैरपुर पुलिस को जमकर फटकार लगाई गई। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हैं।

सीसीटीवी कैमरे में दिखी थार

सैरपुर के लोधमऊ गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में रविवार सुबह 11:40 पर थार गाड़ी आते हुए नजर आई और 13 मिनट बाद वापस आउटर रिंग रोड की तरफ लौटती दिखाई पड़ी।


संदिग्ध थार का पीछा कर रहे एसीपी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

बख्शी का तालाब। सैरपुर इलाके में टैंकर चालक को बंधक बनाकर लूटपाट की सूचना पर एसीपी बख्शी का तालाब ज्ञानेंद्र सिंह मौके के लिए रवाना हुए तो रास्ते में उन्हें थार सवार संदिग्ध युवक तेजी से भागते दिखे। एसीपी ने अपने चालक को उनका पीछा करने के लिए कहा। इस दौरान उनका वाहन सड़क किनारे खड़ी एसयूवी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइविंग सीट के बगल का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में एसीपी बच गए। वहीं, उनके हमराही घनश्याम मामूली रूप से चोटिल हो गए। एसीपी के अनुसार, आरोपी एसयूवी चालक का पता लगाया जा रहा है।

सीसीटीवी में दिखी आरोपियों की थार व पीड़ित टैंकर चालक हृदय नारायण।

सीसीटीवी में दिखी आरोपियों की थार व पीड़ित टैंकर चालक हृदय नारायण।

सीसीटीवी में दिखी आरोपियों की थार व पीड़ित टैंकर चालक हृदय नारायण।

सीसीटीवी में दिखी आरोपियों की थार व पीड़ित टैंकर चालक हृदय नारायण।

सीसीटीवी में दिखी आरोपियों की थार व पीड़ित टैंकर चालक हृदय नारायण।

सीसीटीवी में दिखी आरोपियों की थार व पीड़ित टैंकर चालक हृदय नारायण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed