{"_id":"b8cb3e89fa2ddd4b61a7a97a2525df30","slug":"talking-on-speaker-mode-on-mobile-phone-is-harmful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: फोन पर बात करते हुए कहीं आप भी तो ऐसा नहीं करते?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: फोन पर बात करते हुए कहीं आप भी तो ऐसा नहीं करते?
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल का स्पीकर खोलकर बात करना काफी नुकसानदेय है। कई युवाओं में स्पीकर ऑन कर बात करने से बहरापन हो रहा है। स्पीकर ऑन करने से आवाज की तीव्रता ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
इससे बहरापन बढ़ रहा है। इसलिए स्पीकर ऑन कर बात करने से बचें। यह कहना है मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के वरिष्ठ ईएनटी (नाक, कान, गला रोग) सर्जन डॉ. अजित मान सिंह का।
विज्ञापन
डॉ. सिंह शनिवार को ईएनटी अपडेट सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित ईएनटी सम्मेलन के पहले दिन अपने अनुभवों को डॉक्टरों के साथ साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कान की हड्डियों को ठीक कर बहरापन दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी ईएनटी सर्जन को इस तरह के ऑपरेशन करने चाहिए। काक्लियर इंप्लांट (एक विशेष मशीन जो कान के अंदर फिट की जाती है) से भी बहरापन दूर किया जा रहा है।
डॉ. शरद माहेश्वरी ने साइनसाइटिस के उपचार और दूरबीन विधि से ऑपरेशन के बारे में बताया। कहा कि नाक के रास्ते दिमाग के ऑपरेशन अब होने लगे हैं। सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली के डॉ. शलभ शर्मा, डॉ. मंगल सिंह, डॉ. राजीव चित्रांशी ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. पंकज गुलाटी व डॉ. बृजेंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. राजन भार्गव, डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. राज गुप्ता, डॉ. संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।