फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   talk with UP toppers

जानें, क्या कहना है यूपी के इन टॉपर्स का?

Fri, 22 Aug 2014 01:06 AM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
talk with UP toppers

सुबह अमर उजाला की ओर से सम्मान और मुख्यमंत्री के हाथों से लैपटॉप मिलेगा। सोच के ही मन में गुदुगुदी हो रही है। गुरुवार रात को नींद नहीं आएगी।

विज्ञापन


ये शब्द हैं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की 2014 की परीक्षा में 96 फीसदी अंकों के साथ जिला कासगंज के टॉपर गौरव कुमार वर्मा के। गौरव कुमार को मेधावी छात्र सम्मान-2014 में शामिल होने के लिए लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि इस साल से इंटर के स्टूडेंट्स को लैपटॉप न मिलने की जब बात सुनी तो उम्मीद ही खो दी थी। लेकिन अब उनको भी लैपटॉप मिलेगा इस बात की खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव ने कहा कि वह बीटेक में प्रवेश की तैयारी कर रहा है जिसमें लैपटॉप उसे बहुत सहायता करेगा।

92 फीसदी अंक पाकर इन्होंने किया नाम

talk with UP toppers

कुछ ऐसा ही हाल बलरामपुर से आए देवेश श्रीवास्तव का भी रहा। अपने जिले में 92 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वाले देवेश ने बताया कि उसे जब ये सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा तो खुशी का ठिकाना ना रहा।

बृहस्पतिवार को जब वह बलरामपुर से लखनऊ आने के लिए चले तो हर थोड़ी देर में समय देखते रहे कि कब वह यहां पहुंचेंगे।

इन जिलों से आए मेधावी

talk with UP toppers

देर शाम तक रमाबाई अंबेडकर मैदान पहुंचते रहे मेधावी ‘अमर उजाला’ के मंच पर सम्मानित होने के लिए प्रदेश भर से चयनित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2014 के मेधावियों का बृहस्पतिवार दोपहर से ही रमाबाई अंबेडकर मैदान में तांता लगना शुरू हो गया।

इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, शाहजहांपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के सभी मेधावियों को समारोह में शामिल करने के लिए संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी निगरानी में लखनऊ लेकर पहुंचे। रमाबाई अंबेडकर मैदान में पहुंचने के बाद मेधावियों के पंजीकरण की प्रक्रिया की गई। सभी मेधावियों व अभिभावकों के लिए ठहरने व भोजन का इंतजाम कराया गया।

राजधानी के 27 होनहार भी शामिल

talk with UP toppers

सम्मानित किए जाने वाले मेधावियों में राजधानी के 27 होनहार भी शामिल हैं। हाईस्कूल के मेधावियों में एसकेडी एकेडमी केवेदपाल, मो. जीशान, भावना शर्मा, पायनियर मोन्टेसरी हायर सेकेंड्री स्कूल के अंशुल पटेल, सविता कुमारी, लखनऊ पब्लिक स्कूल जेल रोड के आयुष मिश्रा, सेंट क्राइस्ट पब्लिक स्कूल केसैय्यद नाहिद इमरान, मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज के निशीथ भारद्वाज, आनंद मिश्रा, मुकुल यादव, ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज की वर्तिका मिश्रा और लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज के ऋषिराज सिंह शामिल हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल राजधानी के जिन मेधावियों का सम्मान किया जाएगा उनमें एसकेडी एकेडमी के आलोकमणि त्रिपाठी, संध्या यादव, शिवम सिंह, लखनऊ पब्लिक कॉलेज राजाजीपुरम केअंशू शर्मा, न्यू पब्लिक स्कूल पवनपुरी के अनूप कुमार मिश्रा, लखनऊ पब्लिक स्कूल के अक्षय कुमार, संदीप मिश्रा, आशिफा खान, डॉ. एसएस पब्लिक इंटर कॉलेज की मीनाक्षी जायसवाल, एसएस भूपति सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के हर्ष चंद्र, ज्योति राय, वैभव सिंह, डॉ. एसएस पब्लिक स्कूल की रितिका यादव, सेंट मीराज इंटर कॉलेज के मृगेंद्र सिंह और अवध कॉलेजिएट स्कूल के आकर्षित अस्थाना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed