फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Electricity Connection Fee in Uttar Pradesh Will Be Costly, Industrial Rates Will Also Increase

UP: यूपी में 44 फीसदी तक महंगा होगा बिजली कनेक्शन लेना, उद्योगों की दरों में भी होगी वृद्धि

Mon, 10 Jun 2024 06:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jun 2024 06:28 PM IST
सार

Up Electricity Connection Charges : यूपी में बिजली कनेक्शन लेना अब महंगा हो जाएगा। इसके तहत अब गरीब ग्रामीणों को भी नया कनेक्शन लेने के लिए 44 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
UP News: Electricity Connection Fee in Uttar Pradesh Will Be Costly, Industrial Rates Will Also Increase
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना महंगा हो सकता है। कॉस्ट डाटा बुक में कनेक्शन लेते वक्त ली जाने वाली सामग्री व अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई है। यह घरेलू उपभोक्ता के लिए करीब 44 फीसदी तो उद्योगों के लिए 50 से 100 फीसदी तक महंगी हो सकती है। 

विज्ञापन


पावर कॉरपोरेशन ने नया प्रस्ताव नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही राज्य उपभोक्ता परिषद ने विरोध का एलान कर दिया है। परिषद का कहना है कि पिछले चार साल से कोई दर नहीं बढ़ी है, इसलिए आगे भी नहीं बढ़ने दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, नए विद्युत कनेक्शन की दरों, मीटर का मूल्य, खंभा, ट्रांसफार्मर, प्रतिभूति राशि, प्रोसेसिंग फीस आदि के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि प्रतिभूति राशि में 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इन बढ़ी हुई दरों पर नियामक आयोग सभी पक्षों के बीच सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नई दरें जारी होंगी। वर्तमान में 2019 में जारी की गई डाटा बुक लागू है। यह हर दो से तीन साल के लिए बनाई जाती है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन द्वारा कॉस्ट डाटा बुक समय से न दाखिल करने की वजह से इस बार देर से जारी हो रही है।


हर स्तर पर होगा विरोध : वर्मा
राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल की बैठक में मामले को रखा जाएगा। यह प्रस्ताव पूरी तरह से उपभोक्ता विरोधी है। इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed