{"_id":"5cd3da92bdec2207073c481d","slug":"taking-bribe-video-viral-of-lady-sipahi-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: रिश्वत लेते महिला सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: रिश्वत लेते महिला सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Thu, 09 May 2019 04:47 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 09 May 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट आवेदन की जांच के नाम पर वसूली का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक से रिश्वत लेते हुए बाराबंकी के जहांगीराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने फौरन महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी। एसपी के मुताबिक वीडियो चार माह पुराना लग रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जहांगीराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही एक युवक से पासपोर्ट आवेदन की जांच के नाम पर रिश्वत लेते हुए दिख रही है। पीड़ित ने एसपी को बताया है कि उससे 14 सौ रुपये लिए गये। वीडियो देखने के बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन