फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Take toughest action against corrupt people orders CM Yogi Adityanath.

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर कठोरतम कार्रवाई के दिए निर्देश

Thu, 13 Apr 2023 11:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए जोन एवं जनपद स्तर पर गठित सेल का प्रभावी उपयोग करें और भ्रष्टाचार के मामले में कठोर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Take toughest action against corrupt people orders CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य विशेष अनुसंधान दल एवं सतर्कता अधिष्ठान को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता व गोपनीयता के साथ पूरा किया जाए। सीएम ने कहा कि सतर्कता अधिष्ठान प्रत्येक माह मुख्यमंत्री कार्यालय को इनकी प्रगति से अवगत कराए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी अपने आवास पर पुलिस विभाग के साइबर क्राइम, सतर्कता अधिष्ठान एवं राज्य विशेष अनुसंधान दल के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार वार कर रही है। साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए जोन एवं जिला स्तर पर गठित की गई साइबर सेल का प्रभावी उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर में तीन दिग्गज मंत्रियों की साख दांव पर, पहली बार हो रहा है नगर निगम में चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने की आठ नगर निगमों के लिए महापौर उम्मीदवारों की घोषणा, लखनऊ से वंदना मिश्रा मैदान में


सीएम ने कहा कि साइबर हेल्प डेस्क की मदद से साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार के मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न पोर्टल साइट्रेन व सीसीपीडब्ल्यूसी आदि का उपयोग किया जाए। इनके प्रभावी उपयोग के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की गति को तेज किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार काम कर रही है। जांच एजेंसियों के कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से दक्ष किया जाए तथा उनके इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक्स की जरूरतों को पूरा किया जाए। सरकार पिछले 6 वर्षों से प्रदेश में मजबूत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। 2017 से पूर्व साइबर क्राइम की विवेचना के लिए प्रदेश में मात्र 2 साइबर क्राइम थाने क्रियाशील थे। प्रदेश सरकार ने परिक्षेत्र स्तर पर साइबर क्राइम थानों का गठन किया है। 24 घंटे सातों दिन साइबर हेल्पलाइन क्रियाशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed