फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Take free training in computer, video editing, graphic designing

नि:शुल्क ले कंप्यूटर, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग का प्रशिक्षण

Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Take free training in computer, video editing, graphic designing
लोकार्पण कार्यक्रम को संबो​धित करते मंत्री डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। युवाओं को कंप्यूटर, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, व्यक्तित्व विकास आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण के दसवें केंद्र का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

केंद्र का लोकार्पण सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया। केंद्र सेक्टर-एच एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड पर खोला गया है। इसकी स्थापना के लिए विधायक ने पांच कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, फर्नीचर व अन्य उपकरण भी प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा व नौकरियों का स्वरूप बदल रहा है। वर्ष 2030 तक वर्तमान नौकरियों में से 80% का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। मशीनें मानव मस्तिष्क से अधिक कुशाग्र हो जाएंगी, उन्हें नियंत्रित करने के लिए युवा पीढ़ी में तकनीकी समझ, कौशल का होना जरूरी है।
विज्ञापन

बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में साइबर अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 में यह आंकड़ा प्रतिवर्ष 26 हजार था, वह अब बढ़कर 26 लाख प्रतिवर्ष तक पहुंच गया है। साइबर अपराधों को रोकने के लिए भी डिजिटल कौशल का होना अत्यंत आवश्यक है। आने वाला समय एआई और रोबोटिक्स का है। भविष्य में गाड़ियां स्वचालित होंगी और चिकित्सा क्षेत्र में एआई अधिकांश जांचें करने में सक्षम होगी। युवा डिजिटल कौशल के साथ आगे बढ़ें और भविष्य के डिजिटल भारत का नेतृत्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र संचालक हिमांशु गुप्ता, दीपक गुप्ता, रिषभ गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, आरपी यादव, रमा शंकर दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed