पर्यटक बैलून में बैठकर कर सकेंगे ताजमहल का दीदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार आगरा में 14 से 16 नवंबर के बीच ताज हॉट एयर बैलून महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसमें एक साथ 15 हॉट एयर बैलून सुबह-शाम उड़ान भरेंगे।
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि महोत्सव में ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन व जर्मनी जैसे देशों के 15 विशेषज्ञ बैलूनिस्ट भाग लेंगे। ये सभी अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
मुख्य सचिव आलोक रंजन सोमवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस महोत्सव का आयोजन ई-फैक्टर एडवेंचर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कर रहा है।
सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि इन गुब्बारों से पर्यटक ताज नगरी का विहंगम नजारा देख सकेंगे। महोत्सव के दौरान संगीत के नाइट ग्लो कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया जाएगा।
इस महोत्सव पर प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये खर्च कर रही है। आगरा में प्रयोग सफल रहने पर वाराणसी व दुधवा में भी ऐसे महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।
ऑनलाइन कराई जा सकती है बुकिंग
ताज हॉट एयर बैलून महोत्सव के लिए वेबसाइट (http://www.tajballoonfestival.com) पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इसमें कई तरह के पैकेज दिए गए हैं। ये 55 हजार से लेकर 78 हजार रुपये तक के हैं।
इसमें ताज होटल में दो से तीन दिन ठहरने वखाने-पीने का खर्च भी शामिल है। केवल बैलून में उड़ान भरने के लिए भी 16 हजार से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। लकी ड्रॉ के जरिये कुछ सीटें मुफ्त में आगरा के लोगों को दी जाएंगी।
मुख्य सचिव ने इससे पहले एक मीटिंग कर महोत्सव में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम व आकस्मिक दुर्घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हॉट एयर बैलून फेस्टिवल आगरा को पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के अभियान का एक नया कदम है। यह ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी जैसी इमारतों वाले इस हेरिटेज आर्क के महत्वपूर्ण शहर को एडवेंचर टूरिज्म का भी केंद्र बना देगा।