{"_id":"295a3635b37ee1b042d812e3dcf20e35","slug":"tadarth-teachers-to-be-permanent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: इंटर कॉलेजों के शिक्षक होंगे परमानेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: इंटर कॉलेजों के शिक्षक होंगे परमानेंट
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में रखे गए तदर्थ शिक्षक जल्द ही नियमित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली के निर्देश पर शासन ने निदेशालय से वर्ष 2013 तक नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का ब्यौरा मांगा है।
हालांकि, निदेशालय ने पूर्व में वर्ष 2001 तक रखे गए तदर्थ शिक्षकों का ब्यौरा पहले ही दे दिया था। इसमें करीब 2100 तदर्थ शिक्षकों की सूचना दी गई है।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह कहते हैं कि निदेशालय से ब्यौरा मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में रिक्त पदों पर तदर्थ शिक्षकों को रखा जाता रहा है। इन शिक्षकों को हाईकोर्ट के आदेश पर वेतन मिल रहा है।
शिक्षक संघों की काफी पुरानी मांग है कि इन शिक्षकों को विनियमित कर दिया जाए। इसके विनियमितीकरण पर सरकार के ऊपर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं आएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान गोंडा और गोरखपुर में शिक्षकों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार जल्द ही 2013 तक के तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने जा रही है।
विज्ञापन