{"_id":"6893bb54c944556376079d55","slug":"tachyon-gets-listed-on-bse-sme-lucknow-news-c-13-lko1025-1328265-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध हुई टैक्योन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध हुई टैक्योन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। टैक्योन नेटवर्क्स लिमिटेड ने बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसा करने वाली यह लखनऊ की पहली आईटी कंपनी है।
गोमतीनगर स्थित होटल में बुधवार को हुई लिस्टिंग सेरेमनी में जैसे ही घड़ी ने सुबह 10 बजे का समय दिखाया, मंच पर दस से उल्टी गिनती शुरू हुई। गिनती खत्म होते ही चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कुमार शर्मा ने प्रतीकात्मक गोंग बेल बजाई। 20 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 20.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसी के साथ कंपनी ने औपचारिक रूप से भारतीय पूंजी बाजार में कदम रखा। सूचीबद्ध होने के साथ कंपनी का अनुमानित बाजार पूंजीकरण 78 करोड़ रुपये हो गया।
चेयरमैन मनीष कुमार शर्मा और सीईओ नीरज कुमार ने कहा कि यह सफर दर्शाता है कि टियर-2 शहरों से भी वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां उभर सकती हैं। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि टैकयॉन लखनऊ से एमएसई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली चौथी कंपनी है। इससे पहले चंदन हॉस्पिटल, टैंकअप इंडिया और कानकार्ड सूचीबद्ध हो चुके हैं। कहा कि बाजार से जुटाई पूंजी का इस्तेमाल बिजनेस के विस्तार व ऋण कम करने में करेंगे।
विज्ञापन
टैक्योन आईटी समाधान प्रदाता कंपनी है, जो सरकारी एजेंसियों से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर तक नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा सेंटर सॉल्यूशंस, क्लाउड सर्विस, आईटी सिक्योरिटी, सर्विलांस, मेंटेनेंस और ऑनसाइट टेक्निकल सपोर्ट देती है।