फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   synthetic milk seized from uttar pradesh.

पकड़ा गया दूध में करोड़ों की मिलावट का मामला

Fri, 10 Oct 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 10 Oct 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
synthetic milk seized from uttar pradesh.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस-प्रशासन के साथ गुरुवार को हाथरस कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध बनाने का सामान पकड़ा।

विज्ञापन


टीम ने इन जगहों से ढाई हजार बोरियां ड्राई मिल्क, ग्लूकोज पाउडर और केमिकल के ड्रम बरामद किए हैं। नगर के हाजी कोल्ड स्टोर में मिलावटी सामान का बड़ा जखीरा मिला।
विज्ञापन


इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। सुबह से लेकर शाम तक चली छापेमारी के दौरान चार गोदाम भी सील किए गए। एक गोदाम का ताला भी तोड़ा गया।

कई दिनों से मिल रही थी शिकायत

synthetic milk seized from uttar pradesh.

एफडीए अधिकारी चंदन पांडेय एवं एसडीएम पीएन पांडेय ने बताया कि कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि क्षेत्र में कृत्रिम दूध बनाने का सामान बेचा जा रहा है।

मंगलवार की सुबह पुलिस ने रोशनगंज में मकान पर छापा मारा। पुलिस इस मकान की छत पर चढ़ गई। काफी देर तक मकान का स्वामी मुकरी तो नहीं आया, लेकिन उसके बचाव में व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, गिरीशचंद्र पटेल, नावेद खान आ गए।

इनका कहना था कि ड्राई मिल्क और ग्लूकोज का प्रयोग टॉफी-बिस्कुट बनाने में काम आता है। इन लोगों के पास इस सामान के बिल आदि भी हैं, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

यहां का सारा माल एक कमरे में बंद कर कमरा सील कर दिया गया। तेल के सैंपल भी लिए गए। इसके बाद ब्राह्मणपुरी मोहल्ले के एक गोदाम पर छापा मारा गया। यह गोदाम रिंकू का है।

तेल का भी सैंपल लिया

synthetic milk seized from uttar pradesh.
ब्राह्मणपुरी मोहल्ले के एक गोदाम पर पामोलिन ऑयल के भरे ड्रम मिले। यहां से तेल का भी सैंपल लिया गया और गोदाम को सील कर दिया गया। इसके बाद हाजी कोल्ड स्टोर पुरानी तहसील पर छापा मारा गया।

यहां पर ढाई हजार कट्टे सूखे ग्लूकोज और स्किम्ड मिल्क के मिले। यहां पर 25 ड्रम केमिकल के भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed