वायरल समझकर बुखार को न लें हल्के में, हो सकता है डेंगू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू फीवर में दर्द निवारक दवाएं बेहद खतरनाक हैं। बिना डॉक्टरी सलाह के दर्द निवारक दवाओं के सेवन से नाक, कान या मुंह से खून आने का खतरा रहता है।
बलरामपुर अस्पताल के डॉ. मनोज अग्रवाल बताते हैं कि डेंगू फीवर एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह साफ सुथरे पानी में पनपते हैं।
उन्होंने बताया कि सामान्य बुखार को गंभीरता से लेकर खून की जांच जरूरी है। मच्छरों से बचाव के लिए विशेष इंतजाम होने चाहिए जिससे बुखार के संक्रमण के चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता कम न हो सके।
अगर लोग घर के आसपास साफ सफाई का माहौल रखें तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है। डेंगू जैसी गंभीर बीमारी मच्छर जनित रोगों के कारण होती है जिसमें लापरवाही और गलत इलाज उसके लिए जानलेवा हो जाता है।
डेंगू के लक्षण
- त्वचा का लाल होना और चकत्ते पड़ना
- नाक और मसूढ़ों से खून निकलना
- बार-बार उल्टी होना और गला जाम होना
- त्वचा खुरदरी होने के साथ रूखी पड़ना
- सांस लेने में दिक्कत महसूस होना
- कमजोरी के साथ सुस्ती और नींद आना
- आंख से आंसू आना और लाल होना
लूज टैबलेट्स का न करें सेवन
बचाव के उपाय
- साफ सुथरा खाना खाएं
- बारिश का पानी कहीं इकट्ठा न होने दें
- रात को सोते वक्त मच्छरदानी लगाएं
- लूज टैबलेट्स का सेवन न करें
- बुखार में हाई डोज इंजेक्शन न लें
- फुल स्लीव की शर्ट पहनें
क्या हो खानपान
- फल का अधिक सेवन करें
- ताजे फल का जूस पीएं
- दाल के पानी का सेवन करें
- सूप और दूध अधिक पीएं
क्या न करें
- बुखार में बाहर का भोजन न करें
- तली भूनी चीजों को खाने से बचें
- बासी और खुले में रखा खाना न खाएं
- फास्ट फूड के सेवन से खुद को बचाएं
- बुखार में गाड़ी कतई न चलाएं
यहां करें शिकायत
किसी इलाके में अधिक लोग बीमार हैं और किसी में डेंगू की पुष्टि है तो सीएमओ कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2622080 पर फोन कर इसकी जानकारी कर सकते हैं।