फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   syllabus of UP board will be reduced by 20 to 30 percent

यूपी बोर्ड: कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम 20 से 30 प्रतिशत होंगे कम

Thu, 09 Jul 2020 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jul 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
syllabus of UP board will be reduced by 20 to 30 percent
- फोटो : SOCIAL MEDIA

सीबीएसई के बाद अब यूपी बोर्ड भी इस वर्ष कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में 20 से 30 प्रतिशत की कमी करेगा। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 15 जुलाई से ऑनलाइन क्लासेज के जरिये पठन-पाठन कराने की योजना बनाई है। सत्र 2020-21 में दो महीने तक स्कूलों में पढ़ाई न होने पर विभाग में पाठ्यक्रम कम करने की सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

विज्ञापन


परिषद को हर विषय का संशोधित पाठ्यक्रम तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पाठ्यक्रम समिति इस बात पर विचार कर रही है कि यदि बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू होती हैं तो 30 प्रतिशत तक और यदि अप्रैल में शुरू होती हैं तो 20 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम कम किए जाएं।
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक समिति अपनी रिपोर्ट दे देगी। माध्यमिक शिक्षा के परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि समिति की रिपोर्ट मिलने पर उसे शासन के समक्ष प्रस्तुत कर पाठ्यक्रम तय किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed