फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swine flu spreads in lucknow.

स्वाइन फ्लू की चपेट में 8 और लोग आए

Wed, 11 Feb 2015 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
Swine flu spreads in lucknow.

स्वाइन फ्लू (एच1एन1) इंफ्लूएंजा वायरस की चपेट में आठ नए मरीज आए हैं। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 49 पहुंच गई है। वहीं, पहले से पीजीआई में भर्ती एक मरीज की हालत नाजुक है। लक्षण वाले मरीजों का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू और पीजीआई पहुंचने पर भी अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू (एच1एन1) इंफ्लूएंजा वायरस का कहर मंगलवार को भी बरपा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें चार मरीज गोमतीनगर, दो तेलीबाग और दो मरीज पीजीआई कैंपस के हैं।
विज्ञापन


गोमतीनगर के युवक (25), विरामखंड की महिला (50), विशाल खंड के व्यक्ति (53), विशालखंड की महिला (45), तेलीबागके राजीवनगर निवासी बच्चे (4) और यहीं की एक महिला (30) जबकि पीजीआई कैंपस में रहने वाले व्यक्ति (46) और एक बच्ची (8) में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि सभी मरीजों को जरूरी टेमीफ्लू दवा दे दी गई है। इन सभी का इलाज घर पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लिए चल रहे हैं अवेयरनेस कैंप

Swine flu spreads in lucknow.

मंगलवार को कुल आठ नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 49 हो गई है। इस बीच पीजीआई में भर्ती मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। बाकी पहले मिले सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत ठीक है।

वहीं सिविल अस्पताल के एक कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता करने की बात नहीं है। पर्याप्त व्यवस्था और दवाएं है। लोगों को स्वाइन फ्लू वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों के लिए अवेयरनेस कैंप भी चलाया जा रहा है।

मंगलवार को सीएमओ के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज और लॉरेटो कॉन्वेंट कॉलेज के बच्चों को स्वाइन फ्लू के वायरस से बचाव की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed