{"_id":"5f2413838ebc3e9f641e9c0a","slug":"sweet-shops-will-open-on-weekend-lockdown-because-of-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः रक्षाबंधन के कारण वीकेंड लॉकडाउन से खुलेंगी मिठाई की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः रक्षाबंधन के कारण वीकेंड लॉकडाउन से खुलेंगी मिठाई की दुकानें
Fri, 31 Jul 2020 06:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू है, जिसके तहत शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रहता है लेकिन सोमवार को पड़ने वाले रक्षाबंधन त्यौहार के कारण लखनऊ जिला प्रशासन ने राखी व मिठाई की दुकानों को रविवार को लॉकडाउन से राहत दी है।
विज्ञापन
रविवार को खरीदारी के लिए शहर में मिठाई की दुकानें खुलेंगी। इसे लेकर लखनऊ जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि रक्षाबंधन पर परिवहन निगम 3200 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। अतिरिक्त बसों का संचालन एक से छह अगस्त तक किया जाएगा। बगैर मास्क पहने किसी को बस में यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि वर्तमान में निगम की लगभग 6000 बसें संचालित की जा रही है। रक्षाबंधन को देखते हुए 3200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन