फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swearing in ceremony of new elected MLA in Uttar Pradesh.

UP: उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों ने ली शपथ, सीएम योगी बोले- ये विकास की जीत है

Fri, 29 Nov 2024 12:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2024 12:40 PM IST
सार

शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई और भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Swearing in ceremony of new elected MLA in Uttar Pradesh.
विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के वाले नवनिर्वाचित विधायकों को शुक्रवार को विधानसभा में शपथ दिलाई गई। सभी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। इसके बाद भाजपा विधायक पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के विकास और जनता की आस्था की जीत बताया।
विज्ञापन


जिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली उनमें कुंदरकी से रामवीर सिंह, फूलपुर से दीपक पटेल, खैर से सुरेंद्र सिंह, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, कटेहरी से धर्मराज निषाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल शामिल हैं। इन सभी उम्मीदवारों ने जनता के विश्वास और समर्थन का धन्यवाद करते हुए अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। सभी ने एक स्वर में 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को दोहराया, साथ ही मोदी-योगी के नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा जताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शोध: जहरीली होती हवा बन रही दिल की दुश्मन, फेफड़ों में रोजाना भर रहा 12 सिगरेट का धुआं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दबंगों की गुंडई सीसीटीवी में कैद: बाइक से हल्की टक्कर लगने पर युवक को बुरी तरह पीटा, पटककर तोड़ दिया फोन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य होना गौरव की बात है। जनता की सेवा का अवसर आपको मिला है। मुख्यमंत्री जी के कार्यों को लेकर अगर जनता के बीच में जाएं तो हर बार जीत आपको मिलेगी। आपके पास ढाई साल का समय है, उसे जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा व्यतीत करें। इसके साथ ही आपकी उपस्थिति विधानसभा में भी दिखनी चाहिए। यहां आपकी परफॉर्मेस ही जनता के बीच आपकी सक्रियता के संदेश के रूप में जाएगी। 

शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई और भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed