{"_id":"67495047ac688b58630a9256","slug":"young-man-beaten-badly-after-minor-collision-with-bike-in-amethi-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की गुंडई सीसीटीवी में कैद: बाइक से हल्की टक्कर लगने पर युवक को बुरी तरह पीटा, पटककर तोड़ दिया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की गुंडई सीसीटीवी में कैद: बाइक से हल्की टक्कर लगने पर युवक को बुरी तरह पीटा, पटककर तोड़ दिया फोन
Fri, 29 Nov 2024 11:04 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:04 AM IST
सार
अमेठी में बाइक से मामूली टक्कर पर दबंगों ने युवक को बुरी तरह पीटा और सड़क पर पटककर उसका फोन तोड़ दिया। दबंगों की गुंडई सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी वारदात।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देर रात बाइक सवार दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। गाड़ी टकराने के मामूली विवाद में दबंगो ने पहले तो युवक को पीटा फिर उसका कीमती मोबाइल फोन सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। दबंगों की गुंडई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों और उनकी बाइक को हिरासत में ले लिया है। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे ने बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली से महज 100 मीटर दूर हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने का है। जहां कस्बे के गंगागंज गली का रहने वाला कृष्णा कसौंधन बाइक से बस अड्डे की तरफ जा रहा था तभी सामने से दो युवक बाइक से पहुंचे जहां दोनों की बाइक में हल्की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, साधे जाएंगे दलित-ओबीसी समीकरण, कई मंत्रियों की छिन सकती है कुर्सी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में 16 पीसीएस अफसरों के तबादले, आठ पीपीएस का भी हुआ ट्रांसफर
गाड़ी टकराते ही दबंगो ने कृष्णा की पिटाई कर दी और जब इतने में भी मन नही भरा तो उसके कीमती मोबाइल को सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कृष्णा के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षो में हंगामा शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा लेकिन 100 मीटर दूर कोतवाली पुलिस को भनक नहीं लगी।
काफी देर बाद पुलिस के तीन सिपाही और होमगार्ड के दो जवान मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपी युवकों को बाइक समेत हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की जा रही रही है। दबंगों की गुंडई पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन