फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swati Singh may fight up assembly election.

दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है भाजपा

Tue, 26 Jul 2016 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jul 2016 08:28 AM IST
विज्ञापन
 Swati Singh may fight up assembly election.
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह - फोटो : amar ujala

अभद्र टिप्पणी मामले में शुरुआत में बैकफुट पर रही भाजपा को फ्रंटफुट पर लाने वाली दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को भाजपा विधानसभा चुनाव भी लड़ा सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है। वहीं पार्टी दयाशंकर सिंह के परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन को बख्शने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी ने तय किया है कि नसीमुद्दीन की बर्खास्तगी तक वह आंदोलन जारी रखेगी। इसके लिए अब पार्टी की महिला विंग भी सड़क पर उतरेगी। शुरूआत 28 जुलाई को लखनऊ से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार पर लगाया दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप

 Swati Singh may fight up assembly election.
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

सोमवार को प्रेस क्लब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नसीमुद्दीन द्वारा दयाशंकर सिंह की मासूम बच्ची के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। राज्य सरकार इस मामले में दोहरा मापदंड अपना रही है।

खुद सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि दयाशंकर से ज्यादा अभद्र भाषा का प्रयोग नसीमुद्दीन ने किया है। फिर भी राज्य सरकार ने अब तक बसपा महासचिव के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ जाहिर है कि सपा और बसपा में गठबंधन है।

कहा कि 28 जुलाई तक अगर नसीमुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो भाजपा आगे अपने आंदोलन को व्यापक रूप देगी। दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ाये जाने के सवाल पर भी केशव ने मना नहीं किया। हालांकि इससे पहले स्वाति राजनीति में आने से मना कर चुकी हैं।

केशव ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के 70 वर्ष पूर्ण होेने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मोदी 16 से 22 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed