फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra Dev Singh said, Akhilesh is blaming the district heads for his defeat

स्वतंत्र देव सिंह बोले, अपनी हार का ठीकरा जिलाध्यक्षों के सिर फोड़ रहे अखिलेश

Sun, 27 Jun 2021 11:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Jun 2021 11:08 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2014 से चुनाव दर चुनाव लगातार हार का सामना कर रही है। इसके बावजूद अखिलेश अभी वर्क फ्रॉम होम में ही बिजी हैं।

विज्ञापन
Swatantra Dev Singh said, Akhilesh is blaming the district heads for his defeat
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि परिवारवाद की पार्टी समाजवादी पार्टी के।मुखिया अखिलेश यादव को लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देने शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में करारी हार से घबराए अखिलेश अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2014 से चुनाव दर चुनाव लगातार हार का सामना कर रही है। इसके बावजूद अखिलेश अभी वर्क फ्रॉम होम में ही बिजी हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव  कोरोना काल में जनता से दूर अपने घर में बैठकर सोशल मीडिया पर झूठ और भ्रम फैला कर प्रदेशवासियों को डराते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  सपा की कार्य संस्कृति अराजकता, गुण्डागर्दी, राजनीतिक अपराधीकरण तथा भ्रष्टाचार की रही है। उसके राजनीतिक मूल्यों में जातिवाद, परिवारवाद तथा तुष्टीकरण समाहित है। उन्होंने कहा कि  अब जब  संस्थाएं संविधान की परिधि में काम कर रही हैं तो आज सपा प्रमुख विचलित हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव ने हार स्वीकार कर ली है और जवाबदेही से बचने के लिए अपने जिलाध्यक्षों पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed