फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra Dev and Siddharthnath attack on SP President launching perfume, said - 'Funk' of SP government will not go away from Samajwadi perfume

सपा अध्यक्ष के इत्र लॉन्च करने पर स्वतंत्र देव और सिद्धार्थनाथ का हमला, बोले- समाजवादी इत्र से नहीं दूर होगा सपा सरकार का ‘दुर्गंध’

Tue, 09 Nov 2021 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Nov 2021 11:07 PM IST
सार

सिद्धार्थनाथ ने सांसद संजय सिंह को बयानवीर और झूठा नेता बताया है। संजय सिंह अखबारों में अपना नाम छपवाने के लिए झूठे आरोप लगाते हैं और बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन
Swatantra Dev and Siddharthnath attack on SP President launching perfume, said - 'Funk' of SP government will not go away from Samajwadi perfume
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस ‘इत्र’ से सपा द्वारा फैलाई गई भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडाराज, सरकारी धन का लूट रूपी दुर्गंध नहीं मिटेगी। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा अपराधी व अपराध को दिए जा रहे संरक्षण से उत्पन्न विषैली गंध मिटने वाली नहीं है। इससे त्रस्त होकर ही जनता ने सपा को सत्ता से बेदखल किया था। प्रदेश की जनता अब दोबारा समाजवादी पार्टी के गुंडाराज व भ्रष्टाचार के जहरीले कॉकटेल को मौका नहीं देने वाली।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने कहा कि अखिलेश चाहे जितना भी इत्र लगा लें, अब जनता उनकी तरफ  आकर्षित होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अभी तक भूलें नहीं हैं कि सपा कार्यकाल में किस प्रकार गुंडे, माफियाओं का महिमा मंडन होता था। मंत्रियों की गाड़ियों में माफिया घूमते थे और सरकार आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रही थी।
विज्ञापन


अब जब माफिया और गुंडों पर योगी सरकार कार्रवाई कर रही है। आज अपराधी खुद थानों में सरेंडर कर रहे हैं तो सपा मुखिया को दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि असलियत यह है कि जो 24 घंटे मोहम्मद अली जिन्ना के नाम की माला जपता हो उसे प्रदेश का विकास कभी नहीं दिख सकता। उसे तो सिर्फ  विभाजन के ही स्वप्न दिखाई देते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश का इत्र सुगंध नहीं गंध फैलाएगा: सिद्धार्थनाथ

Swatantra Dev and Siddharthnath attack on SP President launching perfume, said - 'Funk' of SP government will not go away from Samajwadi perfume
सिद्धार्थनाथ सिंह।
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का इत्र नफरत, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण व भाई-भतीजावाद की गंध ही फैलाएगा। सुंगध तो कतई नहीं। उनके इस इत्र की ब्रांडिंग में लोहिया और जयप्रकाश के समाजवाद की खुशबू आने से रही।

अखिलेश यादव के ‘समाजवादी इत्र’ की लांचिंग पर तंज कसते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जिन्ना को सरदार पटेल के समकक्ष साबित करने की कुत्सित मानसिकता रखने वाले समाज में सौहार्द्र की महक फैलाने की बात आखिर किस मुंह से करते हैं। जिसे देश को तोड़ने वाले और देश को जोड़ने वाले के बीच अंतर ही पता नहीं है उसका इत्र भी समाज और देश के बीच बंटवारे की ही बदबू फैलाएगा।

बता दें कि ‘समाजवादी इत्र’ को लेकर अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा, ‘इसलिए तोहफे में दी है सबको महक, क्योंकि न देता है खुशबू झूठ का फू ल।’ इसके जवाब में सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि बेहतर होता कि अखिलेश यादव इस इत्र को समाजवादी की बजाय जिन्ना, तालिबान, नफरत या सैफई ब्रांड से लांच करते क्योंकि यह उनका यह इत्र तुष्टिकरण की राजनीति पर फुहारे के लिए है।

संजय सिंह बयानवीर व झूठे
एक अन्य बयान में सिद्धार्थनाथ ने आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बयानवीर और झूठा नेता बताया है। संजय सिंह अखबारों में अपना नाम छपवाने के लिए झूठे आरोप लगाते हैं और बयानबाजी करते हैं। वास्तव में प्रदेश सरकार के जिन कार्यों को जनता पसंद करती है उन पर सवाल उठाते हैं ताकि सूबे की जनता उन्हें नोटिस करे।

आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित यह पार्टी हर झूठे बयान देने और झूठे आरोप लगाने में माहिर है। झूठे आरोप लगाने के लिए केजरीवाल ने माफी तक मांगी है। जनता यह भी देख रही है कि दिल्ली में छठ पूजा कर रही महिलाएं यमुना के दूषित जल में नहाने को मजबूर हैं। दिल्ली सरकार द्वारा यमुना नदी को साफ  कराने में दिखाई गई लापरवाही के चलते यमुना नदी प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकी। महिलाओं को पूजा करने के लिए नदी का एक साफ़ घाट भी नसीब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed