फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Ramdev will buy turmeric from Bahraich MOU of 50 thousand tonnes was signed with three FPOs

UP News: बहराइच की हल्दी खरीदेंगे स्वामी रामदेव, तीन एफपीओ से 50 हजार टन का एमओयू हुआ साइन

Mon, 30 Dec 2024 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

बहराइच की हल्दी अब स्वामी रामदेव खरीदेंगे। यह एमओयू बहराइच के तीन एफपीओ प्रत्युष बायोएनर्जी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, वीरांगना लक्ष्मीबाई महिला किसान निर्माता कंपनी लिमिटेड और सीएससी राज किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड ने साइन किया है।

विज्ञापन
Swami Ramdev will buy turmeric from Bahraich MOU of 50 thousand tonnes was signed with three FPOs
बहराइच की हल्दी खरीदेंगे स्वामी रामदेव, एमओयू हुआ साइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट (ओडीओपी) के तहत हल्दी का चयन किया गया है। अब इस हल्दी को योग गुरु स्वामी रामदेव खरीदने के लिए आगे आए हैं। इसका इस्तेमाल वे आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में करेंगे। स्वामा रामदेव की कंपनी और बहराइच के तीन एफपीओ के बीच एमओयू साइन किया गया है। 

विज्ञापन


बहराइच में 86 कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित किए गए हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव की कंपनी के साथ बहराइच की तीन एफपीओ के बीच एमओयू साइन किया गया है। हरिद्वार में हुए एमओयू में योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, सीएससी राज किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड मिहिंपुरवा के निदेशक अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन

हर साल 50 हजार टन हल्दी खरीदेंगे स्वामी रामदेव

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बहराइच का मिहिंपुरवा क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों, उपजाऊ भूमि और अनुकूल जलवायु होने के कारण कृषि के लिए काफी उपयुक्त है। यही वजह है कि यहां हल्दी, जिमीकन्द और हरी सब्जियों की काफी अधिक मात्रा में खेती की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे कई राज्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी भेजा जाता है। इसके बावजूद अन्नदाताओं को उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। इसे देखते हुए अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 20 से 25 टन प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगभग 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 45-50 हजार टन हल्दी के विक्रय/विपणन स्वामी रामदेव की कंपनी से कराया गया है। 

 5,250 टन जिमीकंद का हो रहा उत्पादन

उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि एफपीओ के 1,880 पुरुष किसान तथा 975 महिला किसान हल्दी उत्पादन से जुड़े हैं। इसी तरह यहां 150 हेक्टेयर में जिमीकन्द की खेती की जा रही है, जिसमें 30-35 टन प्रति हेक्टेयर में कुल 5,250 टन जिमीकंद का उत्पादन हो रहा है। स्थानीय और राष्ट्रीय बाजारों में इसकी मांग अधिक है। इसी प्रकार लगभग 600 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में हरी सब्जियों की भी यहां खेती हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed