Lucknow: स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादास्पद बयान, बोले- सरकार का निर्णय 97% हिंदुओं को आहत करने वाला
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर सरकारी खर्चे पर सुंदरकांड का पाठ कराए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला हिंदू समाज के 97 प्रतिशत हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है।
विस्तार
ढोल, गवार, शुद्र, पशु, नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी।।
उसी सुंदरकांड का हिस्सा, जिसका सरकार ने पाठ कराने का निर्णय लिया है यानी सरकार का यह निर्णय महिलाओं व शूद्र समाज को प्रताड़ित व अपमानित करने वाले तीन प्रतिशत लोगों का बढ़ावा देने एवं 97 प्रतिशत हिंदू समाज के भावनाओं को आहत करने वाला है।
ढोल, गवार, शुद्र, पशु, नारी।
सकल ताड़ना के अधिकारी।।
उसी सुंदरकांड का हिस्सा, जिसका सरकार ने पाठ कराने का निर्णय लिया है यानी सरकार का यह निर्णय महिलाओं व शूद्र समाज को प्रताड़ित व अपमानित करने वाले 3% लोगों का बढ़ावा देने एवं 97% हिंदू समाज के भावनाओं को आहत करने वाला है।— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 16, 2023विज्ञापन
योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में सुंदरकांड का पाठ करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
इसके पहले उन्होंने मैनपुरी में भी सरकारी खर्चे पर धार्मिक आयोजन को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि ये देश सबका है। विभिन्न धर्मों, जातियों के लोगों ने आजादी के लिए शहादत दी है। ऐसे में धर्म विशेष को बढ़ावा देकर सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी धर्मों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।